Photo Gallery 2025-2026← Back to Albums
Annual Function & Alumni Meet 2025-26:
वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण एवं पुरातन छात्र छात्रा समागम
दिनांक 8.4.2026 को इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांगरमऊ उन्नाव में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अवनीश कुमार गौतम राजकीय महाविद्यालय मोहना लखनऊ उत्तर प्रदेश के कर कमलो से किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सरस्वती वंदना अंजलि, सरस्वती द्वारा प्रस्तुत की गई मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य डॉक्टर विष्णु मिश्रा ने माल्यार्पण व बैज लगाकर किया। प्राचार्य डॉ विष्णु मिश्रा का स्वागत डॉ दिग्विजय नरायन द्वारा किया गया स्वागत गीत रोशनी और ज्योति द्वारा प्रस्तुत किया गया प्राचार्य डॉ विष्णु मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन में कहा मुख्य अतिथि अवनीश गौतम जी ने व्यस्त समय में से महाविद्यालय के लिए समय निकाला इसके लिए महाविद्यालय आपके लिए कृतज्ञता ज्ञापित करता है आप एक शांत सरल व्यक्तित्व के धनी हैं किंतु आपके कार्यों की गूंज हर जगह है महाविद्यालय में पधारी डॉ शशी रंजना अग्निहोत्री, राहुल शर्मा, आयुष यादव तथा तेजस्वी अवस्थी कवियों व पुरातन छात्र परिषद अध्यक्ष नवलदीप का स्वागत किया। महाविद्यालय का वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रगति आख्या डॉ सविता राजन द्वारा सृजित की गई जिसका वाचन उन्हीं के द्वारा किया गया।छात्र छात्रा गुंजन ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। हिंदी समाजशास्त्र, संस्कृत,इतिहास अंग्रेजी, रसायन शास्त्र ,भौतिक शास्त्र गणित ,वनस्पति विज्ञान ,जंतु विज्ञान वाणिज्य विभाग ,क्रीड़ा विभाग, तथा मिशन शक्ति पुरस्कारों का वितरण किया गया ।चैंपियन छात्र बी ए प्रथम ऋतुराज शर्मा तथा छात्र बी ए प्रथम वर्ष नील कुमारी को चैंपियन ट्रॉफी मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान की गई। पुरातन छात्र छात्रा समागम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें डॉ शशि रंजना अग्निहोत्री द्वारा मां, बेटी, स्त्री पर आधारित कविताओं का बहुत ही मार्मिक गायन किया गया। राहुल शर्मा ,आयुष यादव तथा तेजस्वी ने देशभक्ति राष्ट्र प्रेम की कविताओं के द्वारा देशभक्ति की भावना को जगा दिया तथा हास्य कविताओं के माध्यम से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया ।सिमरन छात्र ने तीन वर्षों के अनुभवों को साझा किया ।समस्त विभागों में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को चेक प्रदान किए गए रोशनी ने सुमधुर गीत गाया ।निवेदिता ने शिव तांडव स्तोत्र प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अवनीश कुमार गौतम ने उद्बोधन में कहा प्राचीन समय में छात्र गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त करते थे फिर किताब ,पेंसिल ,पेन ,कॉपी के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने लगे ।फिर 2005 से कंप्यूटर युग आया जिसने शिक्षा में अधिक गति ला दी और अब तकनीकी युग आ गया है सभी विद्यार्थियों के लिए तकनीकी और कंप्यूटर को जानना आवश्यक है तभी इस विज्ञान के युग में आगे बढ़ पाएंगे आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस में छात्रों को दक्ष रहने की सलाह दी।उन्होंने प्राचार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है।जिन छात्र-छात्राओं को पुरस्कार मिले हैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं जो इससे वंचित रह गए वे और अधिक मेहनत व पुनः प्रयास करेंगे। मुख्य अतिथि व समस्त कवियों को स्मृति चिन्ह प्राचार्य डॉ विष्णु मिश्रा द्वारा प्रदान किए गए कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समारोहक डॉ दिग्विजय नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर रविराज वर्मा ने किया इस अवसर पर डॉ दिग्विजय नरायन, डॉ रवि राज वर्मा,डॉ सविता राजन, डॉ किरन, डॉ हरिओम दिवाकर, डॉ धर्मेन्द्र द्विवेदी, डॉ सुनीता निरंकारी, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ अभय राजपूत, डॉ शैलजा त्रिपाठी,डॉ ब्रज किशोर गुप्ता, कर्मचारी प्रेम कुमार गौतम, विनोद चन्द्र मौर्या, बलराम, कन्हैया लाल, जितेन्द्र, देशराज, शिवम, अनेको छात्र- छात्राये व पुरातन छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर रवि राज वर्मा ने किया।Uploaded on: 4/15/2026 1:16:54 PM