Photo Gallery 2025-2026← Back to Albums
NSS Seven Day Special Camp: 2025-26:
इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन जमुनिया बंगर के प्रधान कन्हैया लाल कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर रवि राज वर्मा व प्रधान ने सर्वप्रथम सरस्वती मां की मूर्ति पर माल्यार्पण व उनके समक्ष दीप प्रज्वलन किया। सरस्वती वंदना नील कुमारी, मानसी ने प्रस्तुत की।
छात्राओं में नैंसी, गुंजन, रोशनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया डॉ सविता राजन, डॉ हरिओम दिवाकर, डॉ सुनीता निरंकारी, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ शैलजा त्रिपाठी, डॉ बृजकिशोर गुप्ता का स्वागत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का बैज लगाकर किया मुख्य अतिथि प्रधान कन्हैयालाल ने विशेष सप्त दिवसीय शिविर के उद्घाटन की घोषणा करते हुए स्वयंसेवियों को हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा। धन्यवाद ज्ञापन डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने दिया इस अवसर पर अनेकों स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रवि राज वर्मा ने किया कार्यक्रम का समापन संकल्प गीत व राष्ट्रगान के साथ किया गया।Uploaded on: 3/14/2026 3:34:02 PM