Photo Gallery 2025-2026← Back to Albums
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम-17/02/2026:
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
दिनांक 17.02.2026 को प्राचार्य डॉक्टर विष्णु मिश्रा के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में एक दिवसीय शिविर का आयोजन महाविद्यालय में किया गया जिसमें स्वयंसेवकों को मतदान के प्रति जागरूक किया तथा वोटर आईडी कार्ड बनवाने की जानकारी दी महाविद्यालय के डॉक्टर अभय राजपूत ने फॉर्म 6 के विषय में विस्तार से बताया तथा स्वयंसेवकों के फॉर्म भी भरवाए महाविद्यालय की डॉ सविता राजन ने राष्ट्रीय सेवा योजना की संक्षिप्त जानकारी देते हुए महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा ही आप देश सेवा कर सकते है।अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा जो 18 वर्ष की आयु के हो गए वे वोट अवश्य बनवाएं तथा आस पास के लोगों को भी वोट बनाने के लिए प्रेरित करें कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के प्रांगण में साफ सफाई की इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर रविराज वर्मा, डॉ हरिओम दिवाकर, डॉ अभिषेक कुमार,डॉक्टर शैलजा त्रिपाठी, डॉ बृजकिशोर गुप्ता समस्त कर्मचारी तथा अनेकों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।Uploaded on: 2/18/2026 3:28:12 PM